Nano Urea and DAP Key Contributions to High Yield Farming - IFFCO Initiatives इफको इकाई प्रमुख ने किसानों को किया जागरूक, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsNano Urea and DAP Key Contributions to High Yield Farming - IFFCO Initiatives

इफको इकाई प्रमुख ने किसानों को किया जागरूक

Gangapar News - बाबूगंज में इफको के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया ने किसान चौपाल में किसानों को बताया कि नैनो यूरिया और डीएपी कम लागत पर अधिक उत्पादन देने में मदद करते हैं। इफको कार्डेट किसानों को मिट्टी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारTue, 22 April 2025 11:09 PM
share Share
Follow Us on
इफको इकाई प्रमुख ने किसानों को किया जागरूक

बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों को कम लागत के साथ अधिक उत्पादन देने में नैनो यूरिया और डीएपी का महत्वपूर्ण योगदान है। किसानों के लिए इफको कार्डेट द्वारा कई सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है जिसमें मिट्टी की जांच, फसल चक्र में आने वाली फसलों की देखरख के लिए तकनीकी जानकारी के साथ फसल सुरक्षा, भंडारण आदि के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। यह बातें मंगलवार को चंदोपारा गांव में आयोजित किसान चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए इफको के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया ने कही।

इस दौरान कोर्डेट प्रचार्य डॉ हरिशचन्द्र, जनसम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश, प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी, इफको यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडेय महामंत्री विजय कुमार यादव, राजेश सिंह ,अभिषेक पटेल, अजय मिश्रा, अगेय दुबे सहित किसान मौजूद  रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।