Celebrating 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar Events by BJP and Congress अमेठी-अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsCelebrating 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar Events by BJP and Congress

अमेठी-अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Gauriganj News - गौरीगंज में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा और कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा ने गोष्ठी और पुरस्कार वितरण किया, जबकि कांग्रेस ने अहिल्याबाई के योगदान पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजSun, 1 June 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
अमेठी-अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम

गौरीगंज। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शनिवार को जिले भर में कार्यक्रम के आयोजन किए गए। भाजपा ने समारोह व गोष्ठी का आयोजन कर अहिल्याबाई होल्कर को याद किया और छात्रों को पुरस्कार बांटे। वहीं कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन कर अहिल्याबाई के योगदान पर चर्चा की गई। भाजपा कार्यालय गौरीगंज में जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संत बख्श सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श जीवन, लोकसेवा और सनातन संस्कृति के प्रति उनके योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक तोड़े गए मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की तुलना अहिल्याबाई के विजन से करते हुए देश के विकास में प्रेरणा लेने का आह्वान किया। स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र अभिनव व छात्रा श्रेया को पुरस्कृत भी किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, राम प्रसाद मिश्रा, आशा बाजपेई, अभिषेक चन्द कौशिक, राहुल, उमेश सिंह, चंद्रमौलि सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे। महिला सशक्तीकरण की प्रतीक हैं अहिल्याबाई: प्रदीप सिंघल केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। प्रदीप सिंघल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक सशक्त शासिका, समाज सुधारक, महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में वर्तमान में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को अहिल्याबाई के विपरीत बताया। मनीषा चौहान, शत्रुघ्न सिंह, राजीव सिंह, डॉ. संजय सिंह, अर्जुन पासी, अनुराग सिंह, गीता सिंह,अवनीश मिश्र आदि मौजूद रहे। टिकरी में बनेगा पार्क: राजेश अग्रहरि ब्लाक भादर के सिंगठी गांव में शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने धनगर समाज के लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि टिकरी गांव में महारानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम का पार्क बनाया जायेगा। मूर्ति मेरे निजी फंड से स्थापित की जाएगी। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को देश और धर्म के प्रति समर्पित बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।