अमेठी-अश्लील टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
Gauriganj News - पुलिस ने मुसाफिरखाना में राह चलती लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में रिंकू कुमार को गिरफ्तार किया। विशेष महिला पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि वह लड़कियों पर फब्तियां कस रहा था। पुलिस ने मौके...
Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजSun, 13 April 2025 11:33 PM

मुसाफिरखाना। क्षेत्र के पंडित का पुरवा मोड़ पर राह चलती लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रिंकू कुमार कोरी पुत्र विन्ध्याचल निवासी पिंडारा ठाकुर के रूप में हुई है। विशेष महिला पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि उक्त युवक राहगीरों विशेषकर लड़कियों पर फब्तियां कस रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।