Congress Celebrates Birth Anniversary of Social Reformer Lokmata Ahilyabai Holkar समाज सुधारक थीं अहिल्याबाई होलकर, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsCongress Celebrates Birth Anniversary of Social Reformer Lokmata Ahilyabai Holkar

समाज सुधारक थीं अहिल्याबाई होलकर

Ghazipur News - गाजीपुर में कांग्रेस पार्टी ने महान समाज सुधारक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई। पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। फसाहत हुसैन बाबू ने उनके कार्यों की सराहना...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 1 June 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
समाज सुधारक थीं अहिल्याबाई होलकर

गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को महान समाज सुधारक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई। सकलेनाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और विचार रखे। प्रदेश सचिव और गाजीपुर कांग्रेस प्रभारी फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर एक महान शिवभक्त और समाज सुधारक थीं। उन्होंने पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सामाजिक सुधार के लिए याद किया जाता है। कांग्रेस पार्टी सदैव उनके कार्यों को अपनी नीति के साथ जोड़कर चलती है। इस दौरान एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, बटुक नारायण मिश्र, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, विद्याधर पांडे, राजेश विश्वकर्मा, महबूब निशा, राम नगीना पांडे, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।