Dee Baba Temple Renovation Completed with Idol Consecration Ceremony हवन पूजन के साथ डीह बाबा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsDee Baba Temple Renovation Completed with Idol Consecration Ceremony

हवन पूजन के साथ डीह बाबा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

Ghazipur News - सादात, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पूर्वी छोर पर विद्यमान डीह बाबा मंदिर का

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 31 May 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
हवन पूजन के साथ डीह बाबा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

सादात, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पूर्वी छोर पर विद्यमान डीह बाबा मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने के बाद प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य शनिवार को सम्पन्न हुआ। वैदिक ब्राह्मण पंडित अशोक चौबे के मार्गदर्शन में विधिवत हवन पूजन और मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की गई। ग्राम क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक कल्याण की कामना संग आयोजित हवन पूजन में मुख्य रूप से अनिल शर्मा, काशीनाथ कुशवाहा, मुनीब प्रजापति, वंशराज सोनकर, अंकित बर्नवाल, संजय शर्मा, रामा गोड़ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी देखी गई। प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरा इलाका डीह बाबा की जय के नारों से गूंज उठा।

महिलाओं ने सगुन और पारंपरिक मंगल गीतों की मधुर धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में पुण्य लाभ की कामना संग भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राण प्रतिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पंडित अशोक चौबे ने बताया कि प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एक महत्वपूर्ण धार्मिक प्रक्रिया है, जो भक्तों को ईश्वर से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। यह प्रक्रिया मूर्ति को जीवित और जागृत बनाती है, जिससे भक्त उसकी पूजा करके आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।