करंट लगने से युवक की गई जान
Ghazipur News - शनिवार को महमूदपुर हथिनि ग्राम में 40 वर्षीय रामा यादव की बिजली के तार से छू जाने के कारण मौत हो गई। वह खेत में पंपिंग सेट चला रहा था। परिजनों ने तुरंत सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें...

देवकली। सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनि ग्राम में शनिवार को दोपहर तीन बजे बिजली का तार स्पर्श हो जाने से 40 वर्षीय रामा यादव की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय रामा यादव खेत पर पंपिग सेट चलाने गया था। इसी दौरान बिजली का तार छू जाने के कारण बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में परिजन इलाज के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र ले गये जहां मृतक घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी सैदपुर पुलिस को दे दी गयी है। मौत की सूचना मिलते ही पिता परशुराम यादव, माता तथा पत्नी संजू देवी का रो रो कर बुरा हाल है।
रामा तीन लड़की और एक 16 साल का पुत्र दीपांशु है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।