Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsWomen Empowerment and Cyber Crime Awareness Program in Dildarnagar
महिलाओं को किया जागरूक
Ghazipur News - दिलदारनगर में शक्ति मिशन के तहत साइबर अपराध और महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को जागरुक किया गया। महिला सिपाही मंजू देवी ने बताया कि महिलाएं किसी भी घटना की शिकायत पुलिस को निडर होकर कर सकती हैं, और...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 9 June 2025 08:56 PM

दिलदारनगर। शक्ति मिशन के तहत दिलदारनगर में साइबर अपराध, आत्मरक्षार्थ, महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को जागरुक किया गया। इस मौके पर महिला को सम्बोधित करते हुए थाना की महिला सिपाही मंजू देवी ने बताया कि महिलाओं और युवतियों के साथ किसी भी तरह की घटना होती है तो वह निडर और निसंकोच पुलिस से इसकी शिकायत करे और उनकी शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही शिकायत करने वाली महिला या लड़की का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। कार्यक्रम में साइबर क्राइम, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के लिए जागरूक किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।