गोण्डा-ब्लॉक में प्रधान, सचिवों को कराया योगाभ्यास
Gonda News - गोंडा के पंडरी कृपाल में एडीओ पंचायत भूदेव सिंह की उपस्थिति में कर्मचारियों एवं ग्राम प्रधानों को योगाभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 70 लोगों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक अंजनी कुमार दूबे ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 18 June 2025 07:26 PM

गोंडा। विकास खंड पंडरी कृपाल में बुधवार को एडीओ पंचायत भूदेव सिंह की उपस्थिति में कर्मचारियों एवं ग्राम प्रधान, सचिवों को योगाभ्यास कराया गया। इसमें करीब 70 लोगों ने हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक अंजनी कुमार दूबे ने सभी को यौगिक सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन का अभ्यास कराया। जिला आयुष कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अमित सिंह ने कहा कि योग से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।