ससुराल वालों ने दामाद और उसके रिश्तेदारों पीटा,केस
Gorakhpur News - घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के सहरी में ससुराल आए दामाद और उसके मौसी की लङकी को मनबढ़ ससुराल वालों लाठी डंडे राड से मारकर घायल कर दिय

घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद सहजनवा थाना क्षेत्र के सहरी में ससुराल आए दामाद और उसके मौसी की लड़की को मनबढ़ ससुराल वालों ने लाठी-डंडे व रॉड से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद लड़की को जमीन पर घसीट दिया। साथ बाइक भी तोड़ दी। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। मूलतः हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सुरवलिया निवासी नरेश चौहान सोमवार रात अपने ससुराल सहजनवा थाना क्षेत्र के सहरी गांव गए थे। साथ में मौसी मौसा व उनके बेटी बेटा भी आए थे। आरोप है कि ससुराल वाले व रिश्तेदारों ने मारपीट की है। पुलिस द्वारिका, मुन्ना और गंगाराम निवासी सहरी के खिलाफ केस दर्ज जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।