Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCalash Yatra Marks Start of Nine-Day Shrimad Bhagwat Purana Katha in Mohanag Village
श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा
Gorakhpur News - मोहानाग गांव में सोमवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा रोहिन नदी के घाट पर पहुंची, जहां विधिपूर्वक जल भरकर कथा स्थल पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 27 May 2025 05:17 AM

भौराबारी/कैम्पियरगंज। क्षेत्र के मोहनाग गांव में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा के लिए सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे शामिल हुए। आयोजन स्थल से गाजे-बाजे हाथी-घोड़े के साथ कलश यात्रा शुरू होकर रोहिन नदी के मोहनाग घाट पर पहुंची और विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर पुनः कथा स्थल पर पहुंची। जहां कलश स्थापना के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजनकर्ता राजकुमार यादव उर्फ राजू ने बताया कि श्रीमद्भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ नौ दिन तक चलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।