Fake Woman Impersonates Deceased for Property Fraud in Jharkhand सम्पत्ति को फर्जी द्रौपदी बन बेटियों को किया दान, केस, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsFake Woman Impersonates Deceased for Property Fraud in Jharkhand

सम्पत्ति को फर्जी द्रौपदी बन बेटियों को किया दान, केस

Gorakhpur News - झंगहा थानाक्षेत्र के राघोपट्टी पड़री गांव में, राम प्रसाद की पत्नी द्रोपदी के निधन के बाद एक फर्जी महिला ने द्रौपदी बनकर उसकी सम्पत्ति को अपनी बेटियों के नाम दान कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 27 May 2025 04:54 AM
share Share
Follow Us on
सम्पत्ति को फर्जी द्रौपदी बन बेटियों को किया दान, केस

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के राघोपट्टी पड़री गांव के राम प्रसाद उर्फ रामा प्रसाद की पत्नी द्रोपदी के निधन के बाद एक फर्जी महिला ने द्रौपदी बनकर असली द्रौपदी की सम्पत्ति को अपनी दो बेटियों को दान में लिख दिया। जमीन और मकान कब्जा की बारी आई तो पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर खोराबार पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। राम प्रसाद ने अपनी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी द्रौपदी के नाम खोराबार थानाक्षेत्र के रामपुर में भूमि है, जिस पर वह दुकान और मकान बनाकर आबाद चला आ रहा है।

उनकी पत्नी का देहांत 4 जनवरी 2006 को हो गया था। इस बात का फायदा उठाते हुए झंगहा क्षेत्र के मोतीराम अड्डा निवासी द्रौपदी उर्फ सावित्री देवी पत्नी स्व. राम प्रसाद निषाद ने उक्त जमीन को हड़पने का लिए अपना कहते हुए अपनी दो पुत्रियों पूजा निषाद व ममता निषाद निवासी रामपुर अहिरवाती थाना खोराबार को 5 जनवरी 2024 को जरिये पंजिकृत दान विलेख कर दिया। फर्जी दान विलेख और नामांतरण के आधार पर एक अप्रैल 2025 से उक्त लोग जबरन उनका मकान कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। इस सम्बंध में खोराबार पुलिस से शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के निर्देश पर खोराबार पुलिस ने द्रौपदी उर्फ सावित्री देवी, पूजा निषाद, ममता निषाद, रामजी और बदरी निषाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।