Gorakhpur District Judge Anil Kumar Jha Inspects Women s Shelter Ensures Proper Facilities जिला जज ने राजकीय महिला शरणालय का किया निरीक्षण, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur District Judge Anil Kumar Jha Inspects Women s Shelter Ensures Proper Facilities

जिला जज ने राजकीय महिला शरणालय का किया निरीक्षण

Gorakhpur News - गोरखपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने महिला शरणालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें 27 सहवासिनी और तीन बच्चे हैं। सभी को समय पर भोजन दिया जाता है। पंखा-कूलर और बाथरूम...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 15 May 2025 07:38 PM
share Share
Follow Us on
जिला जज ने राजकीय महिला शरणालय का किया निरीक्षण

गोरखपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गुरुवार को जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने घंटाघर स्थित राजकीय महिला शरणालय का औचक निरीक्षण किया। यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सहायक अधीक्षिका रेशमा श्रीवास्तव ने बताया कि 27 सहवासिनी और तीन बच्चे हैं। सभी को समय से नाश्ता व खाना दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान सभी कमरों में पंखा-कूलर सही चलता हुआ पाया गया और व्यवस्था भी सही पाई गई। बाथरूम भी साफ-सुथरा मिला। इसके अतिरिक्त विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश के साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्विषी श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।