Gorakhpur Engineers Association Forms New Executive Committee उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रवि प्रकाश, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Engineers Association Forms New Executive Committee

उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रवि प्रकाश

Gorakhpur News - गोरखपुर में उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। रवि प्रकाश सिंह को अध्यक्ष और जेपी सिंह को संरक्षक चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार सिंह और अरुण कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 18 June 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रवि प्रकाश

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन, गोरखपुर जनपद इकाई की सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता (गंडक) कार्यालय पर बुधवार को हुई बैठक में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रवि प्रकाश सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। संरक्षक पद की जिम्मेदारी सिंचाई कार्य मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सिंह (अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-दो, लोक निर्माण विभाग) और अरुण कुमार सिंह (परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम) चुने गए। सचिव पद की जिम्मेदारी विपिन बिहारी सिंह (अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड), संयुक्त सचिव पद पर जगदीश (अधिशासी अभियंता, नलकूप निर्माण खंड) को चुना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।