Gorakhpur Municipal Corporation Ensures Cleanliness During Eid-ul-Zuha Celebrations सफाई व्यवस्था में निगम कर्मी मुस्तैद, 150 गाड़ी अपशिष्ट निस्तारित, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Municipal Corporation Ensures Cleanliness During Eid-ul-Zuha Celebrations

सफाई व्यवस्था में निगम कर्मी मुस्तैद, 150 गाड़ी अपशिष्ट निस्तारित

Gorakhpur News - गोरखपुर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दौरान कुर्बानी का सिलसिला जारी रहा। नगर निगम ने कुर्बानी के पश्चात जानवरों के अपशिष्टों की सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सफाई का...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 9 June 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
सफाई व्यवस्था में निगम कर्मी मुस्तैद, 150 गाड़ी अपशिष्ट निस्तारित

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के उपलक्ष्य में महानगर में कुर्बानी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। कुर्बानी के उपरांत जानवरों के अपशिष्टों को तत्काल साफ करने और संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम प्रशासन कर्मचारी तैनात रहे। स्वयं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल फील्ड में उतर कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे हैं। वहीं, निगम की टीमें दिन-रात सफाई में जुटी हुई हैं। नगर निगम प्रशासन दूसरे दिन भी सफाई और अपशिष्ट निस्तारण में सक्रिय रहा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने रविवार को बक्शीपुर, जाफरा बाजार, इलाहीबाग जैसे इलाकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की।

अधिकारियों को कुर्बानी स्थलों से निकलने वाले अपशिष्ट के तेज़ी से निस्तारण की हिदायत देते रहे। सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइज़रों और सफाई मित्रों की गठित टीमों ने शहर के 44 परंपरागत कुर्बानी स्थलों पर सेवाएं दीं। अपशिष्टों को निस्तारित करने के लिए तिरपाल से ढंकी 150 कचरा गाड़ियां चिड़ियाघर के पास बनाए गए गढ्ढों में निस्तारण के लिए पहुंची। जहां जरूरी रसायन डाल कर वैज्ञानिक रूप से निस्तारण के लिए उन्हें दफनाया गया। सक्रिय रहा कंट्रोल रूम नगर निगम की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कोतवाली और संत झूलेलाल मंदिर के पास कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से तुरंत सहायता प्रदान की जा रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनय प्रकाश पांडेय, सफाई निरीक्षक राम विजय पाल, सुनील मणि त्रिपाठी, गौरीशंकर एवं जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने मिल कर पूरे अभियान की निगरानी की। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक कुर्बानी का सिलसिला जारी रहेगा, जिसे देखते हुए निगम की टीमें पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।