गोरखपुर वेटरन प्रीमियर लीग के लिए हुई निलामी
Gorakhpur News - गोरखपुर वेटरन प्रीमियर लीग के लिए बुधवार को निलामी हुई, जिसमें 147 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। आठ फ्रेंचाइजी ने 128 खिलाड़ियों की बोली लगाई। अभिषेक मिश्रा को 99 हजार रुपये में खरीदा गया।...

गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर वेटरन प्रीमियर लीग के लिए बुधवार को एक स्थानीय होटल में खिलाड़ियों पर दांव लगाया गया। निलामी के लिए कुल आठ फ्रेंचाइजी ने प्रतिभाग किया। इसके लिए 147 खिलाड़ियों ने रजिट्रेशन किया था, जिनका बेस प्राइज दो हजार रुपये तय किया गया था। आठ फ्रेंचाइजी ने मिलकर 128 खिलाड़ियों की बोली लगाई। वहीं 19 खिलाड़ी जिनकी बोली नहीं लगी उनको कमेटी रिजर्व में रखा है। निलामी में सर्वाधिक बोली अभिषेक मिश्रा के लिए लगाई गई, जिनको 99 हजार में खरीदा गया। वहीं राहुल यादव के लिए 86 हजार, अमन अग्रवाल के लिए 78 हजार, अशोक कुमार यादव के लिए 66 हजार, अवधेश कुमार के लिए 65 हजार और नीरज यादव के लिए 60 हजार की बोली लगाई गई।
प्रतियोगिता 27 जून को आरम्भ होगी। कमेटी के अध्यक्ष आशिष श्रीवास्तव की देख-रेख में प्रत्येक फ्रेंचाइजी के चार सदस्य निलामी में शामिल हुए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राम समुझ शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेद्र विश्वकर्मा, सदस्य आकाश सिंह, दुर्गेश सिंह, शुभम सिंह, राकेश आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक व कलाकार प्रभाकर शुक्ल ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्गेश चौधरी ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।