Police Investigates Damage to Public Property by Six Individuals in Pipraich नगर निगम की भूमि को क्षति पहुंचाने पर छह लोगों पर केस, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Investigates Damage to Public Property by Six Individuals in Pipraich

नगर निगम की भूमि को क्षति पहुंचाने पर छह लोगों पर केस

Gorakhpur News - पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद।पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद। राजस्व निरीक्षक अनिल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नगर निगम गोरखपुर की सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान प

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 15 May 2025 07:13 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम की भूमि को क्षति पहुंचाने पर छह लोगों पर केस

पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। राजस्व निरीक्षक अनिल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नगर निगम की सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में छह लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत गुलरिहा में नगर निगम की खाली बंजर जमीन आराजी नंबर 294 में करीब 75 डिसमिल है, जिस पर गांव के लालमन ने फसल बुआई कर टिनशेड और आम का पेड़ लगाकर अवैध कब्जा किया है। राजस्व विभाग तथा नगर निगम की राजस्व टीम ने आराजी नम्बर 294 में लालमन की उपस्थिति में बीते सात व आठ मई को दो दिन पिलर व कंटीला तार लगाकर चिह्नित किया।

13 मई को उक्त भूमि पर नगर निगम द्वारा लगाए गए पिलर व कंटीला तार को लालमन, मानिक, बाबूराम, राजेश, अनुराग, मुकुल आदि ने तोड़ दिया, जिससे सरकारी सम्पत्ति को नुकसान हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।