Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTragic Accident 50-Year-Old Woman Dies After Being Hit by Uncontrolled Dumper in Bansgaon
डम्फर की चपेट में आने से महिला की मौत
Gorakhpur News - हरनही। बांसगांव क्षेत्र में एक डम्फर की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला खरपाती देवी की मौत हो गई। वह सुबह 5 बजे टहल रही थी जब डम्फर ने उसे ठोकर मारी। खरपाती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 4 June 2025 09:31 PM

हरनही। बांसगांव क्षेत्र में अनियंत्रित गति जा रहे एक डम्फर की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सरबसी निवासी लुटावन की पत्नी खरपाती देवी (50) बुधवार सुबह 5 बजे गांव से 4 किलोमीटर दूरी कटवर चौराहे पर सड़क पर टहल रही थी। इसी बीच अनियंत्रित गति से जा रहे डम्फर ने उसे ठोकर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल खरपाती की मौके पर ही मौत हो गई। खरपाती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसका पति दिहाड़ी मजदूर है तथा उसकी 16 साल की अविवाहित पुत्री है।
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।