Congress Launches Door-to-Door Campaign Amid Allegations of Government Failure in Crime and Corruption कांग्रेसियों ने घर घर पहुंचकर पार्टी नीतियों के प्रचार का संकल्प लिया, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsCongress Launches Door-to-Door Campaign Amid Allegations of Government Failure in Crime and Corruption

कांग्रेसियों ने घर घर पहुंचकर पार्टी नीतियों के प्रचार का संकल्प लिया

Hapur News - सम्मेलनर भ्रष्टाचार बढऩे का आरोप लगाया फोटो नंबर 243 गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Wed, 14 May 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेसियों ने घर घर पहुंचकर पार्टी नीतियों के प्रचार का संकल्प लिया

गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल होने के साथ ही अपराध और भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने घर घर जाकर पोल खोल अभियान चलाने का संकल्प लिया। गढ़ के एतिहासिक मीरा रेती क्षेत्र में मंगलवार को कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता डॉ.फराहीम और संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए जिलाध्यक्ष राकेश कुमार त्यागी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं, जिसके चलते अपराध और भ्रष्टाचार में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा की जन विरोधी नीतियों को गिनाएंगे। आदर्श गंगा तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित राजकुमार लालू ने जिलाध्यक्ष को गंगाजली भेंट की। युवा जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर, पर्वू ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मंसबी, त्रिनेत्र गोयल, शहजाद आलम, भरत लाला शर्मा, प्रधान अमरपाल शर्मा, गुलफाम कुरैशी, साजिद फौजी, हाजी फजल, निजामुद्दीन, फरियाद, इश्त्याक, महेश मिश्रा, मास्टर अहमद अली, डॉ.अंसार, नईम खां, शम्मू अहमद समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।