Police File Case Against Toll Workers for Assault and Robbery at Chhijarsi Toll Plaza तीन टोल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsPolice File Case Against Toll Workers for Assault and Robbery at Chhijarsi Toll Plaza

तीन टोल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Hapur News - छिजारसी टोल प्लाजा पर तीन टोल कर्मचारियों ने अधिवक्ता के सहायक के साथ मारपीट की और उसकी सोने की अंगूठी छीन ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। असीम चौधरी को उसकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Thu, 5 June 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
तीन टोल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

छिजारसी टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के सहायक से मारपीट और सोने की अंगूठी छीनने वाले तीन टोल कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में ठाकुर दीपक सिंह चौहान ने बताया कि बीते रविवार की रात को छोटा भाई गौरव चौहान दिल्ली के एयरपोर्ट पर आ रहा था। जिसको सहायक गांव असौड़ा निवासी असीम चौधरी लेने के लिए जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा पहुंचने पर टेक्निकल कारण से फास्टैग मशीन ने रीड़ नहीं किया था। इसके बाद टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी विपिन राठी, कुलदीप और अज्ञात ने असीम के साथ मारपीट कर दी।

आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने उसकी सोने की अंगूठी छीन ली। इसके बाद असीम ने बात कराई तो दोनों कर्मचारियों ने फोन पर अभद्रता कर दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर असीम की अंगूठी वापस कराई थी। वर्जन-------- विपिन राठी, कुलदीप और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पटनीश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, पिलखुवा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।