मोहम्मदपुर वाजीराव यज्ञ में 500 गांवों के ग्रामीणों ने दी आहुति
Hapur News - -तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ का हुआ समापन मोहम्मदपुर वाजीराव यज्ञ में 500 गांवों के ग्रामीणों ने दी आहुति

आचार्य जयवीर के ब्रह्मत्व में गांव मौहम्मदपुर वाजीराव में सामवेद पारायण निर्धारित यज्ञ पूर्ण हुआ। सनातनियों को संगठित करने के लिए तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 500 गांवों के लोगों ने पहुंचकर आहूति दी। उन्होंने देश-दुनिया में शांति की प्रार्थना की। इस यज्ञ की नींव में सुधीर का पुरुषार्थ और महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। सुधीर त्यागी ने बताया कि व्यक्ति की वाणी ही नहीं बोलती उसके आचरण की प्रभा भी मौन उपदेश देती है, आचार्य जयवीर जी की साधुता, आतंरिक पवित्रता भला किसको प्रभावित नहीं कर सकती, निश्चित रूप से स्वयं को स्वयम्भू समझने वालों को तो नहीं, उनके दुर्भाग्य पर तो रोना ही आता है, पर आमजन तो उनके व्यक्तित्व का कायल हो रहा है। हमारा न्यास सौभाग्य शाली है जो उनकी सदप्रेरणा प्राप्त हो रही है।
असौडा से मोहम्मद पुर की यात्रा न्यास को बहुत महत्वपूर्ण भूमिका यज्ञ के लिए उत्साहित कर रही है। हम संकल्पित है कि हम लोगों के उत्साह और कल्याण के लिए अपने गुरू के मौन आदेश पर समाज के लिए पुरोहित भाव को ढ़ोएंगे नहीं अपितु जीकर आदर्श प्रस्तुत करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।