प्रभू की शरण में जाने से ही होगा जीवन सफल
Hathras News - फोटो 39 कथा वाचक का स्वागत करते ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी प्रभू की शरण में जाने ही होगा जीवन सफलप्रभू की शरण में

हाथरस। हाथरस मेंड़ू नगर पंचायत नगला भट्टा वार्ड नंबर 11में श्रीमद भागवत का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी दोनों ने व्यास गद्दी की पूजा अर्चना कर व आरती उतारकर किया। इस अवसर पर भागवत कथा के आयोजको ने रामेश्वर उपाध्याय व शरद माहेश्वरी दोनों का फूल माला पहनाकर, पीतांबर उढाकर व भगवान कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर स्वागत व सम्मान किया।। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को धार्मिक कार्य कराने चाहिए। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे परिवार में सुख- शांति बनी रहती है।
भागवत कथा में लिखा है कि हम सभी को स्वर्ग और नर्क सब इसी जीवन में भोगना है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है। उसकी हमेशा जय-जयकार होती है। और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है उसका हमेशा विनाश होता है। इसीलिए हम सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा। इस अवसर पर गौरव प्रजापति,नरेश प्रजापति,सुरेंद्र प्रजापति,सुनील प्रजापति,नेम सिंह,सत्येन्द्र प्रजापति,आदि।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।