गांव पहुंचे दो शव तो मचा कोहराम
Hathras News - फोटो- 52- गांव में विलाप करतीं मृतक के परिवार के महिलाएं। गांव पहुंचे दो शव तो मचा कोहरामगांव पहुंचे दो शव तो मचा कोहरामगांव पहुंचे दो शव तो मचा

फोटो- 52- गांव में विलाप करतीं मृतक के परिवार के महिलाएं। गांव पहुंचे दो शव तो मचा कोहराम - गांव में दोनों दोस्तों का हुआ अंतिम संस्कार - सुबह करीब 6:00 बजे पहुंचे दोनों के शव मुरसान। क्षेत्र के गांव के रहने वाले कुछ दोस्त गंगा स्नान करने के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर कछला घाट गए हुए थे। वही गंगा स्नान करने के दौरान सभी दोस्त घाट से दूसरी तरफ स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय तेज बहाव के दौरान सभी दोस्त गंगा में डूबने लगे। इसी दौरान वहां पर मौजूद लोगों की नजर डूब रहे इन युवकों पर पड़ी।
तो पांच युवकों को तो लोगों ने बचा लिया। वहीं दो दोस्त विनय और सौरभ तेज बहाव के चलते उसमें डूब गए। काफी खोज भी की करीब आधा घंटे बीत जाने के बाद दोनों की सबों को व मुश्किल गंगा से बाहर निकाल। आनन फानन में लोग और उनके दोस्त सौरभ और विनय लेकर बदायूं के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार को दोनों के शव गांव में घर पर पहुंचे। तो घर में आहाकार मच गई। वही एक तरफ सौरभ के घर पर रो-रो कर बुरा हाल था। सौरभ के भाई आकाश ने बताया कि सौरव का चयन अग्नि वीर मैं हो गया था। और उसकी कुछ समय बाद जॉइनिंग होनी थी। दूसरी तरफ विनय चाचा ने बताया कि विनय पढ़ने में बहुत तेज था। घर से यह सभी युवक कोचिंग करने की क्या करने निकले थे। तभी इस दौरान वहीं से गंगा जाने के लिए इन सभी दोस्तों ने प्लान बनाया। और बाइक से गंगा स्नान करने के लिए चले गए। विनय अपने परिवार में दो बहनों के बीच अकेला था। माता-पिता की मौत के बाद विनय के ऊपर परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। वही दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार आज सुबह करीब 8:00 बजे किया गया। सौरभ को मुखिया अग्नि उसके छोटे भाई आकाश ने दी। विनय को मुख्य अग्नि ताऊ के लड़के अन्नू ने दी। दोनों ही दोस्तों की चिंता एक पास में जलाई गई। वही विनय की छोटी बहन रूपा करो का बुरा हाल है। रूप ने रोते हुए बताया कि अब उसका आगे पीछे कोई नहीं है। विनय से सबसे ज्यादा उम्मीद थी। और विनय आधे रास्ते में साथ छोड़ कर चला गया। उसे समय पहले विनय ने अपनी बड़ी बहन ममता की शादी मथुरा क्षेत्र में की थी। वहीं विनय पुलिस की तैयारी कर रहा था। दोनों मृत्यु गांव के घर पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन सांत्वना देने पहुंचे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।