Bride Elopes After Broken Engagement Police File Kidnapping Case Against Seven निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर रोका काम, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsBride Elopes After Broken Engagement Police File Kidnapping Case Against Seven

निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर रोका काम

Jaunpur News - महराजगंज में एक गांव की कन्या का विवाह खुटहन क्षेत्र के युवक से तय था। विवाह टूटने पर नाराज कन्या 24 मई को घर से फरार हो गई। पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें युवक और उसके परिवार पर अपहरण का...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरThu, 29 May 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर रोका काम

महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में शादी टूटने से नाराज कन्या वर के साथ फरार हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी की पुत्री का विवाह खुटहन थाना क्षेत्र के एक निवासी युवक के साथ तय थी। शादी तय होने के बाद वर और कन्या दोनों आपस में बात करते थे। दोनों के बीच प्रेम हो गया था। यह सब चल रहा था तभी किसी बात से नाराज़ कन्या के पिता ने विवाह से इंकार कर दिया। दोनों को यह निर्णय नागवार गुजरा।

निर्णय के विरोध में 24 मई को कन्या अपने घर से फरार हो गई। कन्या के पिता ने 26 मई को पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि खुटहन थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक मेरी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसके इस काम में परिवार वालों का साथ हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।