Love Turns to Chaos Young Woman Confronts Boyfriend s Wedding Plans शादी की जानकारी होने पर प्रेमी के घर पहुंची युवती, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsLove Turns to Chaos Young Woman Confronts Boyfriend s Wedding Plans

शादी की जानकारी होने पर प्रेमी के घर पहुंची युवती

Jaunpur News - जौनपुर में एक युवती अपने प्रेमी की शादी की सूचना पर उसके घर पहुंची। पिछले छह साल से दोनों के बीच प्रेम था, लेकिन लड़का दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। युवती के परिजनों के साथ पहुंचने पर विवाद हुआ,...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरThu, 19 June 2025 01:45 PM
share Share
Follow Us on
शादी की जानकारी होने पर प्रेमी के घर पहुंची युवती

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती प्रेमी की शादी की सूचना पर परिजनों संग उसके घर जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंच गयी, जिससे मौके पर हड़कम्प मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पिछले छह साल से जलालपुर निवासी युवती के घर आता जाता रहता था। दोनों के बीच आने जाने से प्रेम हो गया। बात शादी तक पहुच गयी। लड़की ने शादी का दबाव डाला तो लड़के ने अपनी बहन की शादी का हवाला देखकर टालमटोल करता रहा। लड़का प्रेमिका की बजाय दूसरे लड़की से शादी करने जा रहा था। इस बात की भनक जब युवती को हुई तो अपने नात रिश्तेदार व माता-पिता को लेकर युवक के घर पहुंच गयी।

मौके पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। सूचना स्थानीय चौकी पराऊगंज पर दी गई। चौकी प्रभारी जयदीप कोल ने युवक के घर पर दबिश दिए, लेकिन आरोपी और उसके माता पिता मौके से फरार मिले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।