Wild Boar Attacks Woman in Manikala Village Panic Ensues सूअर के हमले में महिला घायल, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsWild Boar Attacks Woman in Manikala Village Panic Ensues

सूअर के हमले में महिला घायल

Jaunpur News - जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक जारी है। मानीकला गांव में 50 वर्षीय परमला पर अचानक जंगली सुअर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSat, 14 June 2025 02:51 PM
share Share
Follow Us on
सूअर के हमले में महिला घायल

जौनपुर। खेतासराय के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सुअरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन की खामोशी के बाद सुअरो ने अब मानीकला गांव में साइकिल से जा रही महिला पर हमला बोल दिया। सुअर के झपटते ही महिला नीचे खेत में जा गिरी और चोटिल हो गईं। महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मानीकला गांव में एक जंगली सुअर ने 50 वर्षीय परमला अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला के दाएं और बाएं हाथ में गहरी चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल टेंपो से लेजाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में घूम रहे जंगली सुअरों के अलावा अन्य हमलावर होने वाले जानवरों को पकड़ने की व्यवस्था की जाए। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।