Young Man Arrested for Assaulting Girlfriend in Hotel Incident छात्रा के साथ प्रेमी ने किया दुराचार, हालत गम्भीर, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsYoung Man Arrested for Assaulting Girlfriend in Hotel Incident

छात्रा के साथ प्रेमी ने किया दुराचार, हालत गम्भीर

Jaunpur News - जौनपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका छात्रा के साथ होटल में दुराचार किया, जिससे छात्रा की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। युवक उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। लड़की के...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरWed, 14 May 2025 02:20 AM
share Share
Follow Us on
छात्रा के साथ प्रेमी ने किया दुराचार, हालत गम्भीर

जौनपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में मंगलवार को युवक ने अपनी प्रेमिका छात्रा के साथ दुराचार किया। जिससे छात्रा की हालत खराब हो गयी और वह अचेत हो गई। आनन फानन में प्रेमिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। जानकारी होने पर चौकी भंडारी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लड़की के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए थे। नगर के मोहल्ले की लड़की और शहर के ही एक लड़के से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। मंगलवार की सुबह लड़की घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसी समय इंस्टाग्राम वाले दोस्त से मुलाकात हो गई। दोनों साथ-साथ शाही किले में गए और कुछ देर रहने के बाद लड़का उस लड़की को अपने साथ लेकर शहर के एक होटल में पहुंच गया।

छात्रा के साथ दुराचार किया। दुराचार के बाद लड़की की हालत खराब होने लगी और वह अचेत हो गई। उसके अचेत होते ही लड़के के होश उड़ गए और वह उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंच गया। जिला महिला अस्पताल के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचित किया। चौकी भंडारी की पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेते हुए लड़की का इलाज कराने में जुट गई। दूसरी तरफ पुलिस को अभी लड़की के घर वालों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।