Celebrating 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar A Legacy of Empowerment and Peace विलक्षण प्रतिभा की धनी थीं अहिल्याबाई होल्कर : धर्मराज , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsCelebrating 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar A Legacy of Empowerment and Peace

विलक्षण प्रतिभा की धनी थीं अहिल्याबाई होल्कर : धर्मराज

Kausambi News - राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उनके विलक्षण कार्यों की सराहना की, जबकि पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 31 May 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
विलक्षण प्रतिभा की धनी थीं अहिल्याबाई होल्कर : धर्मराज

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म त्रिशताब्दी जयंती के मौके पर शनिवार को मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि वह विलक्षण प्रतिभा की धनी थीं। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने राजनीतिक और भौगोलिक सीमाओं को लांघकर पूर्ण शांति व सहमति के साथ अनेकों सराहनीय काम किए थे। पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि उन्होंने महिला सशक्तीकरण तथा प्रकृति संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। वह महिलाओं के अधिकारों को लेकर अत्यंत सजग थीं। उनके दरबार में महिलाओं को आने की पूरी स्वतंत्रता थी। इस मौके पर अभियान संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अजय पांढेय, महिला मोर्चा सह संयोजक नीतू कनौजिया, कविता पासी, शांति कुशवाहा, तारा देवी वर्मा,अर्चना चौरसिया, दीपा श्रीवास्तव, सुषमा साहू, फूलमती सरोज, निधि त्रिपाठी, जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, संजय जायसवाल, दीपचंद्र दिवाकर, कमल सिंह कुशवाहा, नितिन पासी, चक्रेश मिश्रा, भोलेशंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।