Kushinagar Hosts Agricultural Seminar for Farmers on Scientific Farming Techniques वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर बढ़ेगी आय, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Hosts Agricultural Seminar for Farmers on Scientific Farming Techniques

वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर बढ़ेगी आय

Kushinagar News - कुशीनगर के ग्राम सभा रघुनाथपुर में आयोजित गोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक खेती की तकनीकी जानकारी दी गई। विधायक विनय प्रकाश गोंड ने व्यवसायिक खेती को अपनाने पर जोर दिया। डा. अशोक कुमार राय ने धान की...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरMon, 9 June 2025 10:24 AM
share Share
Follow Us on
वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर बढ़ेगी आय

कुशीनगर। विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा रघुनाथपुर के पंचायत भवन परिसर में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के निर्देश पर रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र कुशीनगर इकाई के तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक खेती की तकनीकी जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि व्यवसायिक खेती को अपना कर और कृषि पद्धतियों से अपनी कृषि आय बढ़ाई जा सकती है। डा. अशोक कुमार राय ने धान की फसल में ड्रम सीडर के तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। रिधी वर्मा ने कहा कि मौसम के अनुसार हमें विभिन्न प्रकार की फसलों की बुवाई करनी चाहिए, जिससे कि अधिक से अधिक पैदावार मिल सके।

डा. विनय मिश्रा गन्ना अनुसंधान संस्थान केन्द्र ने संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा के बोदरवार मंडल अध्यक्ष विचित्र मणि पाण्डेय ने किया। संचालन डा. रमेश कीट वैज्ञानिक ने किया। इस दौरान मोनू कन्नौजिया, रविन्द्र प्रसाद, विशाल सिंह, प्रधान योगेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान गंगा विश्वकर्मा, राजेश पासवान, राजेश साहनी, आनन्द प्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, रामश्री सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।