World Hindu Federation Celebrates CM Yogi Adityanath s 54th Birthday with Cultural Programs आज स्वाभिमान दिवस के रूप में मनेगा सीएम का 54वां जन्मोत्सव , Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsWorld Hindu Federation Celebrates CM Yogi Adityanath s 54th Birthday with Cultural Programs

आज स्वाभिमान दिवस के रूप में मनेगा सीएम का 54वां जन्मोत्सव

Kushinagar News - विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मोत्सव 5 जून को पडरौना के साकेत बिहारी मंदिर में मनाने का निर्णय लिया है। इसे स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन 54 किलोग्राम...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरThu, 5 June 2025 08:30 AM
share Share
Follow Us on
आज स्वाभिमान दिवस के रूप में मनेगा सीएम का 54वां जन्मोत्सव

कुशीनगर। विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया है। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश महामंत्री राजन जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मोत्सव पडरौना के साकेत बिहारी मंदिर में 5 जून मनाया जाएगा। इसे स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन 54 किलोग्राम लड्डू का भोग श्री साकेत बिहारी भगवान को लगाया जाएगा। सुबह 9 बजे हवन पूजन होगा तथा 11 बजे लड्डू का भोग लगाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के दीर्घायु की कामना की जाएगी। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें सुभाष सुहाना अपनी टीम के साथ योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर प्रस्तुति देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।