कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज
Lakhimpur-khiri News - क्षेत्र के कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 5 महीने बाद विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पीड़िता ने 25 जनवरी को शौच के लिए जाते समय गांव के दो व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया।...

क्षेत्र के कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 5 महीने बाद एक गांव में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार 25 जनवरी शाम 7 बजे करीब गन्ने के खेत में शौच करने गई थी। अभी मौके पर मौजूद गांव के प्रदीप और रामवीर ने पीछे से दबोच कर खेत में जबरन दुष्कर्म किया था। शिकायत करने पर उनके पिता और माता और भाई ने जान से मार डालने की धमकी दी थी। मामले में पीड़िता के पुलिस को शिकायती पत्र देने पर कार्रवाई न करने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लंबी लड़ाई के बाद घटना की गंभीरता को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखीमपुर द्वारा सभी नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।