संघर्ष के दम से ही अपने अधिकार मिल पाते हैं: धीरेन्द्र
Lakhimpur-khiri News - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने विभिन्न कालेजों का भ्रमण किया और शिक्षकों की समस्याएं जानी। उन्होंने सदस्यता अभियान को बढ़ाने और नई इकाइयों के गठन पर जोर...

मितौली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने जिले के विभिन्न कालेजों में भ्रमण कर शिक्षकों से वार्ता की और उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने ने सदस्यता अभियान बढ़ाने और नई इकाइयों के गठन पर जोर दिया। कस्बे के राजा लोने सिंह इंटर कालेज के शिक्षक और जिला महामंत्री वीर प्रताप सिंह ने बताया कि मंडल अध्यक्ष ने मुलाकात के दौरान शिक्षकों से कहा कि अपने अधिकार संघर्ष की बदौलत ही मिलते हैं। इसलिए सभी शिक्षकों को संगठित रहना होगा। उन्होंने बरेली सम्मेलन में पारित हुए प्रस्तावों को भी सभी के समक्ष रखा और इन प्रस्तावों को लेकर शिक्षकों से आगामी संघर्ष के लिए लामबंद होने की अपील की।
संगठन को मजबूत बनाने के लिए नवीन सत्र में अपनी अपनी इकाइयों में सदस्य संख्या बढाने पर जोर दिया और नई इकाइयां गठित करने पर बल दिया। इस दौरान जनता इंटर कॉलेज लघुचा, जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवलपुरवा, बीबीएलसी इंटर कॉलेज खमरिया पंडित, पब्लिक इंटर कॉलेज ईसानगर, आरआर प्रताप सिंह इंटर कॉलेज सिंगाही, लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज मैलानी और गोला, कृषक समाज इंटर कालेज गोला आदि विद्यालयों का भ्रमण किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।