Woman Dies in E-Rickshaw Accident Grandson Survives ई रिक्शा पलटने से महिला की मौत, नाती बचा, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsWoman Dies in E-Rickshaw Accident Grandson Survives

ई रिक्शा पलटने से महिला की मौत, नाती बचा

Lakhimpur-khiri News - स्थानीय कस्बे के नकटी तिराहा के पास ई रिक्शा पलटने से 55 वर्षीय केतुका देवी की मौत हो गई। वह अपने आठ वर्षीय नाती आयुष के साथ दवा लेने जा रही थीं। ई रिक्शा साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीWed, 11 June 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
ई रिक्शा पलटने से महिला की मौत, नाती बचा

स्थानीय कस्बे से कुछ दूरी पर नकटी तिराहा के पास ई रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि महिला के साथ ई रिक्शा में बैठा उसका आठ वर्षीय नाती बाल-बाल बच गया। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव मकसूदपुर निवासी 55 वर्षीया केतुका देवी ई रिक्शा से अपने नाती आयुष की दवा लेने जहानीखेड़ा जा रही थी। नाती आयुष के अनुसार, सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों का अनुमान है कि ई रिक्शा पलटने से उसमे लगे लोहे के किसी एंगल की वजह से केतुका का सिर फट गया।

जिससे केतुका की मौत मौके पर ही हो गई थी। पर पुलिस ने मौत की आधिकारिक पुष्टि के लिए एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पसगवां भेजा। बताया जाता है कि हादसे के वक्त ई रिक्शा में केतुका, नाती आयुष और चालक ही थे। पुलिस के अनुसार, ई रिक्शा चालक के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस द्वारा सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शव सड़क पर पड़ा होने की वजह से सड़क पर लंबा जाम लगने लगा। पुलिस ने बमुश्किल लग रहे जाम को खुलवाया। ग्रामीणों के अनुसार केतुका के पति रामपाल की मौत कई बर्ष पूर्व ही हो चुकी है। जबकि उसके लड़के बाहर रहकर काम करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।