BJP Protest Against SP s Insulting Remark Towards Deputy CM Brajesh Pathak सपा की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Protest Against SP s Insulting Remark Towards Deputy CM Brajesh Pathak

सपा की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

Lucknow News - पार्षद ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का आक्रोश, पुलिस को सौंपा गया ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 18 May 2025 09:08 PM
share Share
Follow Us on
सपा की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

सपा की ओर से उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में रविवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अवध चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व गीतापल्ली वार्ड की पार्षद ऋचा मिश्रा ने किया। इस मौके पर सपा अध्यक्ष का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। पार्षद ऋचा मिश्रा ने कहा कि टिप्पणी जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और इससे उनकी संकीर्ण मानसिकता का परिचय मिलता है। प्रदर्शन के बाद ऋचा मिश्रा व एडवोकेट आदर्श मिश्रा ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सपा मीडिया सेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

प्रदर्शन में पूर्व एमएलसी अरविंद कुमार त्रिपाठी, भाजपा नेता नीटू वाजपेई समेत कई लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।