ओवरटेक के विवाद में व्यापारी रौंदने का किया था प्रयास
Lucknow News - लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक कार चालक ने ओवरटेक के विवाद में रियल एस्टेट व्यापारी अचिंत्या मिश्र को रौंदने का प्रयास किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित श्रीकांत राजपूत को...

लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी में रविवार रात ओवरटेक करने के विवाद में कार सवार ने रियल एस्टेट व्यापारी को रौंदने का प्रयास किया था। बोनट में बाइक फंस कर करीब एक किमी तक घिसटती चली गई थी। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार नम्बर के आधार पर आरोपित की पहचान की थी। कार कम्पनी में काम करता है आरोपित इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह ने बताया कि ओमेक्स द ग्रांड पैलेस अपार्टमेंट निवासी श्रीकांत राजपूत को पकड़ा गया है। कार में फंसा कर बाइक घसीटने का वीडियो सामने आया था। रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर कार को ट्रैक किया गया।
आरोपित श्रीकांत राजपूत को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। इस बीच पीड़ित व्यापारी अचिंत्या मिश्र भी कोतवाली पहुंचे। पुलिस के सामने ही आरोपित श्रीकांत गाली गलौज करने लगा। थाने आने के दौरान भी श्रीकांत नशे में था। इस आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर कार बरामद की गई है। पूछताछ में पता चला कि श्रीकांत एक कार कम्पनी में काम करता है। ओवरटेक करने पर हुआ था विवाद मड़ियांव निवासी व्यापारी अचिंत्या मिश्र के मुताबिक रविवार रात करीब दो बजे वह रिश्तेदार से मिल कर घर जा रहे थे। सुशांत गोल्फ सिटी ओमेक्स सिटी के पास आरोपित ने तेजी से ओवरटेक किया था। गलत तरीके से गाड़ी चलाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपित ने कार से रौंदने का प्रयास किया था। जान बचाने के लिए अचिंत्या चलती बाइक से कूद गया था। वहीं, बाइक कार में फंस गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।