Husband Forces Wife into Prostitution Over Dowry Demand Police Case Filed दहेज की मांग पूरी न होने पर देह व्यापार के लिए किया मजबूर, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsHusband Forces Wife into Prostitution Over Dowry Demand Police Case Filed

दहेज की मांग पूरी न होने पर देह व्यापार के लिए किया मजबूर

Lucknow News - दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को प्रताड़ित कर देह व्यापार के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने पति और उसके परिवार के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 17 June 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
दहेज की मांग पूरी न होने पर देह व्यापार के लिए किया मजबूर

दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने प्रताड़ित कर देह व्यापार के लिए मजबूर किया। ससुराल वालों से शिकायत करने पर वे भी धमकाने लगे। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ठाकुरगंज निवासी पीड़िता के मुताबिक उसका निकाह वर्ष 2020 में बाराबंकी निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही व्यापार करने के लिए पति व ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक लाने के लिए दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि दहेज न लाने पर पति उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने लगा। उसने इसकी शिकायत ससुराल वालों से की तो वह भी उसे धमकाकर दबाव बनाने लगे। बात न मानने पर ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय के मुताबिक दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।