Lucknow Taekwondo Players Shine at 8th Himalayan Cup Championship Winning 7 Gold Medals एलपीएस आनंद नगर ने जीते सात स्वर्ण , Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Taekwondo Players Shine at 8th Himalayan Cup Championship Winning 7 Gold Medals

एलपीएस आनंद नगर ने जीते सात स्वर्ण

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मनाली (हिमाचल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 17 June 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
एलपीएस आनंद नगर ने जीते सात स्वर्ण

लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मनाली (हिमाचल प्रदेश) में 14 से 15 जून तक आयोजित आठवीं हिमालय कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सात स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस चैंपियनशिप में अनुभव तिवारी ने सब जूनियर क्योरगी अंडर 28 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, सब जूनियर व्यक्तिगत पुमसे (अंडर-12 व कम आयु वर्ग) में संस्कार शुक्ला, मयंक तिवारी, दिव्य राजवंश, विनायक राजवंश, आशुतोष मिश्रा, कुणाल यादव ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। ये सभी खिलाड़ी वर्तमान समय में लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा में मास्टर अतुल यादव की देखरेख में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

अतुल यादव ने बताया कि इन खिलाड़ियों के स्वर्णिम प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश ने पुमसे इवेंट में पहला स्थान हासिल किया जबकि दिल्ली दूसरे व उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर आदि टीमों के 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।