मलिहाबाद नर्सरी में तैयार हुआ ‘राजनाथ मैंगो
Lucknow News - मलिहाबाद की नर्सरी में आम की नई किस्म का नामकरण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर किया गया है। यह आम 10 इंच लंबा और 700 ग्राम वजन का होगा। इसे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से प्रेरित होकर नामित किया गया है।...

रक्षामंत्री के नाम से किया गया आम की नई किस्म का नामकरण ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से प्रेरित होकर आम की इस नई किस्म को दिया ‘राजनाथ मैंगो नाम करीब 10 इंच लम्बा और 700 ग्राम का होगा यह आम मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद की नर्सरी में तैयार आम की एक किस्म अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम से जानी जायेगी। मैंगो मैन पद्मश्री हाजी कलीम उल्लाह खां के बाग में आम की इस नई किस्म को ‘राजनाथ मैगों के नाम से जाना जायेगा। कलीम उल्लाह खां ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किये गए नरसंहार के बदले में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में किये गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से प्रेरित होकर आम की इस नई किस्म का नामकरण ‘राजनाथ मैंगो के नाम पर किया गया है।
एक ही पेड़ पर करीब 300 किस्म के आम विकसित करने का दावा करने वाले कलीम उल्लाह खां ने बताया कि इस नई किस्म के आम की खासियत यह है कि सात से आठ साल बाद इसमें पहली बार फल आये हैं। करीब 10 इंच लम्बा और 700 ग्राम तक वजनदार यह आम देखने में बहुत खूबसूरत है। आकार में भारी भरकम इस आम का स्वाद इसके पककर तैयार होने पर ही पता चलेगा। कलीम उल्लाह ने बताया कि तैयार होने के बाद आम की इस किस्म को रक्षामंत्री जी को भेंट करेंगे। बचपन से ही बागवानी से जुडे कलीम उल्लाह खां की अब्दुल्ला नर्सरी में लगे इस पेड़ की खासियत यह है कि इसे देखने के लिए यहां आने वाले शौकीनों को चारों ओर से घूमकर इसे देखना पड़ता है। यहां तैयार हो चुके है मोदी, योगी, सचिन आदि किस्मों के आम पद्मश्री कलीम उल्लाह खां की नर्सरी में एक ही पेड़ पर करीब 300 किस्म के आम तैयार हो चुके हैं। इससे पहले भी बीते वर्षों में आम की कुछ नई किस्मों के नामकरण भी ख्यातिप्राप्त हस्तियों के नाम पर किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आदि शख्सियतों के नाम पर आम का नामकरण किया जा चुका है। अपनी नर्सरी में दिनरात कड़ी मेहनत और खुद के अनुभव से किये प्रयोगों से अब तक इन्होंने आम की कई नई किस्में तैयार की हैं। हांलाकि 300 प्रजातियों वाले पेड़ पर दावे के मुताबिक आम की किस्मों की गिनती कर पाना काफी मुश्किल भरा रहता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ‘राजनाथ मैंगो का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने पद्मश्री कलीम उल्लाह खां द्वारा तैयार की गई आम की नई किस्म ‘राजनाथ मैगों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पद्मश्री कलीम उल्लाह खां एक बेहतरीन बागवान हैं। भविष्य में भी वह इसी तरह आम की नई किस्मों को ईजाद करते रहें यही कामना करते हैं। मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने कहा कि मलिहाबाद की शान पद्मश्री कलीम उल्लाह चचा ने आम की इस नई किस्म का नामकरण रक्षामंत्री जी के नाम पर करके देश के रक्षामंत्री और भारतीय सेना का मान बढ़ाया है। उनकी इस नई खोज की उन्हें ढेरों बधाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।