SP Leader Arrested for Extortion Threat Against BJP President Anand Dwivedi भाजपा महानगर अध्यक्ष को धमका कर मांगे थे पांच लाख, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSP Leader Arrested for Extortion Threat Against BJP President Anand Dwivedi

भाजपा महानगर अध्यक्ष को धमका कर मांगे थे पांच लाख

Lucknow News - - सपा नेता होने का दावा कर किया था फोन लखनऊ, संवाददाता। भाजपा महानगर अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 17 June 2025 10:47 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा महानगर अध्यक्ष को धमका कर मांगे थे पांच लाख

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी को कॉल कर पांच लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में सपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एक जून को हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि बलिया भीमपुरा निवासी दीपमणि यादव को लालबाग चौराहे से पकड़ा गया। आरोपित ने 28 मई को महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी को कॉल की थी। अनजान नम्बर से आए फोन को रिसीव करते हुए कॉल करने वाले ने सपा नेता दीपमणि यादव के तौर पर पहचान बताई। साथ ही महानगर अध्यक्ष से पांच लाख रुपये लेकर आर्यन रेस्टोरेंट के पास पहुंचने को कहा।

बात नहीं मानने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। साथ ही दीपमणि ने इलेक्ट्रानिक चैनल पर महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी के खिलाफ दुष्प्रचार करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आनन्द द्विवेदी के साथी यशवेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर दीपमणि यादव को गिरफ्तार किया गया है। वह, सपा से जुड़ा है कि नहीं। इस बात की तस्दीक की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।