Tourism Development at Major Dhyan Chand Hill in Jhansi with 2 16 Crore Investment मेजर ध्यानचंद की स्मृति में झांसी में होगा पर्यटन विकास: जयवीर, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTourism Development at Major Dhyan Chand Hill in Jhansi with 2 16 Crore Investment

मेजर ध्यानचंद की स्मृति में झांसी में होगा पर्यटन विकास: जयवीर

Lucknow News - -पर्यटन विकास योजनाओं पर खर्च होंगे 02.16 करोड़ रुपए लखनऊ,

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 6 June 2025 09:35 PM
share Share
Follow Us on
मेजर ध्यानचंद की स्मृति में झांसी में होगा पर्यटन विकास: जयवीर

पर्यटन विभाग द्वारा झांसी स्थित मेजर ध्यानचंद हिल पर पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 02.16 करोड़ की लागत से विकास कार्य प्रारंभ किए गए हैं। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल मेजर ध्यानचंद की विरासत को सम्मान देना है, बल्कि ऐतिहासिक धरती झांसी को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना भी है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की ऐतिहासिक धरती झांसी में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के श्रद्धांजलि स्वरूप पर्यटन विकास कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत पर्यटन स्थल पर बैठने की सुविधा, पेयजल की व्यवस्था, छायादार स्थान सहित अन्य पर्यटन अनुकूल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।