Uttar Pradesh Offers 3-Year Age Relaxation for 4543 Sub-Inspector Recruitment सब इंस्पेक्टर पर भर्ती के लिए उम्र में तीन साल की छूट, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Offers 3-Year Age Relaxation for 4543 Sub-Inspector Recruitment

सब इंस्पेक्टर पर भर्ती के लिए उम्र में तीन साल की छूट

Lucknow News - 4543 पदों के लिए होनी है भर्ती लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश लोक सेवा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 3 June 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
सब इंस्पेक्टर पर भर्ती के लिए उम्र में तीन साल की छूट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा नियमावली के तहत 4543 सब इंस्पेक्टर व इसके समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है। इसके लिए विशेष सचिव राकेश कुमार मालपाणी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश का पत्र डीजीपी को भी भेजा जा चुका है। विशेष सचिव के पत्र के मुताबिक चयन वर्ष 2020-2021 से चयन वर्ष 2024-2025 तक उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व इसके समकक्ष पदों पर 4543 रिक्तियों के सापेक्ष सीधी भर्ती में सभी वर्गों के लिए यह छूट दी गई है। पत्र में यह भी लिखा गया है कि ऐसा सिर्फ इन रिक्तियों के लिए किया जा रहा है।

यह सुविधा हर बार नहीं मिलेगी। सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। इसमें ही तीन साल की छूट दी जाएगी। वर्ष 2023 में 60244 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए हुई परीक्षा में भी तीन साल उम्र में छूट दी गई थी। इसी तर्ज पर उप निरीक्षक भर्ती पदों में यह छूट देने का निर्णय लिया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जल्दी ही प्रकाशित होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।