Women Village Head Protests Against Illegal Occupation in Nandouli Authorities Respond After 3 Hours धरने पर बैठी महिला ग्राम प्रधान तो हट गया अतिक्रमण, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWomen Village Head Protests Against Illegal Occupation in Nandouli Authorities Respond After 3 Hours

धरने पर बैठी महिला ग्राम प्रधान तो हट गया अतिक्रमण

Lucknow News - सम्पूर्ण समाधान दिवस से लेकर अफसरों तक से लगा रही थी गुहार सुनवाई न होने

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 17 June 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
धरने पर बैठी महिला ग्राम प्रधान तो हट गया अतिक्रमण

नन्दौली ग्राम पंचायत दफ्तर के सामने कुछ लोगों ने डेढ़ माह पहले अवैध कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया। महिला ग्राम प्रधान ने सम्पूर्ण समाधान दिवस से लेकर तहसील अधिकारियों व एडीएम से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। नाराज ग्राम प्रधान मंगलवार को मोहनलालगंज ब्लॉक दफ्तर में महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गई। समर्थन में ग्राम प्रधान संघ शामिल हो गया। तीन घंटे बाद बीडीओ के साथ तहसीलदार व एसीपी मोहनलालगंज मौके पर पहुंचे। टीम भेजकर अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। नन्दौली में बने सामुदायिक मिलन केन्द्र (पंचायत भवन) के सामने की जमीन मेला व होली के लिए आरक्षित है।

इस पर लोगों ने कब्जा कर लिया, जिससे आने जाने का रास्ता बंद हो गया। ग्राम प्रधान ने समाधान दिवस में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 26 मई को लेखपाल मौके पर पहुंचे लेकिन कब्जा खाली नहीं करवाया और आईजीआरएस जांच में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर देने की बात कह कर चले गए। थाना समाधान दिवस में भी नहीं हुई सुनवाई शनिवार को निगोहां थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंच कर ग्राम प्रधान ने गुहार लगाई। वहां मौजूद राजस्व विभाग व पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया। लेकिन सोमवार को कोई तहसील कर्मी नहीं गया। इसके बाद महिला ग्राम प्रधान सुबह 10 बजे ब्लॉक दफ्तर पहुंचकर धरने पर बैठ गई। महिला ग्राम प्रधान के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर मोहनलालगंज प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सहित आस-पास के दो दर्जन ग्राम प्रधान भी धरने में शामिल हो गए। तीन घंटे बाद पहुंचे बीडीओ बीडीओ मोहनलालगंज आशुतोष श्रीवास्तव दोपहर एक बजे मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधानों ने बीडीओ को उनके दफ्तर तक नहीं जाने दिया। इसके बाद तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद, एसीपी रजनीश वर्मा व इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बुधवार को कब्जा हटवाने की बात कही, लेकिन प्रधान बिना कब्जा हटे धरना समाप्त करने से मना कर दिया। ग्राम प्रधानों के आक्रोश को देख तहसीलदार ने राजस्व टीम को गांव भेजा। नायब तहसीलदार निगोहां, दो राजस्व निरीक्षक व छह-सात लेखपाल मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जे को हटवा दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।