पेंटिंग और निबन्ध प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का हुनर
Maharajganj News - महराजगंज में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में कक्षा 5 से 12 तक के बच्चों के लिए पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता और पेड़ पौधों के महत्व पर...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में इंटर कॉलेज के कक्षा 5 से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता तथा मानव जीवन में पेड़ पौधों के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन पीजी कॉलेज के प्रबंधक व सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के अध्यक्ष डॉ. बलराम भट्ट ने किया। मेधावियों ने अपना हुनर दिखाया और उनको पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह व डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आलोक रंजन त्रिपाठी रहे। एचपीसीएल के उप महाप्रबंधक गोरखपुर एम. महेश बाबू, क्षेत्रीय प्रबंधक एचपीसीएल राकेश भारती, वरिष्ठ डिपो प्रबंधक बैतालपुर वेद प्रकाश, एरिया मैनेजर खुदरा बिक्री गोरखपुर ऋषभ कुमार, सुशील दुबे जिला विज्ञान क्लब के अखिलेश्वर राव, निर्णायक अमरेंद्र कुमार शर्मा सभाजीत संतराज मनोज यादव विजय जायसवाल निवेश नंद रहे।
कार्यक्रम संयोजन विज्ञान संचारक रोहित गुप्ता, विपुल भारद्वाज रहे। संचालन पीजी कॉलेज के डॉक्टर शांति शरण मिश्र ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।