Nepal Transport Entrepreneurs Strike Over Unconstitutional Ride-Sharing Rules नेपाल में सार्वजनिक यातायात की हड़ताल, यात्रियों की सांसत, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsNepal Transport Entrepreneurs Strike Over Unconstitutional Ride-Sharing Rules

नेपाल में सार्वजनिक यातायात की हड़ताल, यात्रियों की सांसत

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गंडकी प्रांत सरकार द्वारा राइड-शेयरिंग नियमों को असंवैधानिक रूप से

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 4 June 2025 09:05 AM
share Share
Follow Us on
नेपाल में सार्वजनिक यातायात की हड़ताल, यात्रियों की सांसत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गंडकी प्रांत सरकार द्वारा राइड-शेयरिंग नियमों को असंवैधानिक रूप से लागू करने का हवाला देते हुए देश भर के परिवहन उद्यमियों ने सोमवार से सार्वजनिक परिवहन का संचालन नहीं किया। सार्वजनिक परिवहन के संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। नेपाल में यातायात संगठनों द्वारा बीते सोमवार को चक्का जाम करने से देश भर में यातायात व्यवस्था बाधित हो गई, जिससे हजारों नागरिक और पर्यटक प्रभावित हुए। संगठनों के लोगों ने सड़कों पर किसी भी तरह के वाहन को चलने नहीं दिया। इस आंदोलन में एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं को शामिल नहीं किया गया था।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर सकते हैं। खाली पड़े रहे बस स्टैंड नेपाल सार्वजनिक यातायात केन्द्रीय महासंघ, नेपाल यातायात व्यवसायी राष्ट्रीय महासंघ, नेपाल ढुवानी व्यवसायी महासंघ, नेपाल यातायात स्वतंत्र मजदूर संगठन, नेपाल यातायात मजदूर संघ और दूसरे संगठनों ने मिलकर ये बंद को सफल बनाया। उन्होंने सड़कों पर किसी भी तरह के व्यावसायिक वाहन को चलने नहीं दिया। बंद का असर ये हुआ कि सोनौली से सटे भैरहवा, बुटवल और एयरपोर्ट जाने के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड खाली पड़े रहे। गाड़ियां नहीं चलने से बहुत से लोग इधर-उधर भटकते दिखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।