Suheldev Bhartiya Samaj Party Meeting Panchayat Elections and Vijay Divas Preparations Discussed बैठक में विजय दिवस व पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSuheldev Bhartiya Samaj Party Meeting Panchayat Elections and Vijay Divas Preparations Discussed

बैठक में विजय दिवस व पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा

Maharajganj News - महराजगंज में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक हुई, जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जीतेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 3 June 2025 10:39 AM
share Share
Follow Us on
बैठक में विजय दिवस व पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर की अध्यक्षता में हुई बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व जिला प्रभारी जीतेंद्र सिंह ने बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 10 जून को आयोजित होने वाले महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विजय दिवस के अवसर पर बहराइच में महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के गौरवशाली इतिहास को उजागर कर समाज को एक नई दिशा दी है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की नींव के रूप में देखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें और पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनता के बीच पार्टी की पैठ बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, संतोष भारतीय, रंजीत मद्धेशिया, बृजेश वर्मा, विक्रम सिंह, उर्मिला राजभर, दुर्गावती पासवान, श्रीकांत यादव, सत्यपाल राजभर, भरत, कृष्णा जायसवाल, रामनयन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।