Two Women Missing in Maharajganj Police Launch Search दो गांवों से दो महिलाएं लापता, तलाश में जुटी पुलिस, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTwo Women Missing in Maharajganj Police Launch Search

दो गांवों से दो महिलाएं लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Maharajganj News - महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के दो गांवों से दो महिलाएं गायब हो गई हैं। एक 20 वर्षीय महिला साप्ताहिक बाजार में अपने जेठानी के साथ गई थी, जबकि दूसरी 30 वर्षीय महिला अपने मायके में थी। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 24 May 2025 10:39 AM
share Share
Follow Us on
दो गांवों से दो महिलाएं लापता, तलाश में जुटी पुलिस

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो महिलाएं गायब हो गईं हैं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। एक गांव निवासी 20 वर्षीय महिला बीते मंगलवार को क्षेत्र के एक साप्ताहिक बाजार में अपनी जेठानी के साथ कुछ सामान की खरीददारी के लिए गई थी। परिजनों का कहना है कि वह वहीं से गायब हो गई और उसका पता नहीं चला। वहीं दूसरी 30 वर्षीय महिला एक गांव में अपने मायके आई हुई थी। वहीं से गायब हो गई। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि दो महिलाओं के गायब होने की जानकारी मिली है।

मामले में गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।