11 साल के विकास कार्यो, योजनाओं के बारे में बताया
Mainpuri News - भोगांव। भाजपा कार्यालय पर विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प सभा का आयोजन हुआ।

भाजपा कार्यालय पर विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प सभा का आयोजन हुआ। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित कर सभा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 11 साल के विकास कार्यों से आज भारत विश्व की एक बड़ी अर्थ व्यवस्था बनकर विश्व पटल पर उभरकर सामने आया है। विधायक ने कहा कि 11 साल के विकास कार्यों और योजनाओं को गांव-गांव, गली-गली, शहरों, कस्बों तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रक्षा के क्षेत्र में हमें आत्मनिर्भर बना दिया है।
आज हम पर आंख उठाने वाले को हम घर में घुसकर जवाब देते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।