लड़की को गोली मारने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mainpuri News - भोगांव। गोदभराई के दौरान लड़की को गोली मारने वाले आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया।

गोदभराई के दौरान लड़की को गोली मारने वाले आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। सैफई में भर्ती लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। तमंचे से चलाई गई गोली ने उसके सिर को घायल कर दिया है। एसपी सिटी के निर्देश पर भोगांव पुलिस को दो टीमें हमलावर और उसके साथियों की तलाश में जुट गई हैं। आरोपी ने शादी से इनकार करने पर लड़की को गोली मार दी थी। कोतवाली क्षेत्र के नगला रामसहाय निवासी दीपशिखा पुत्री रघुवीर मैनपुरी शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम में एएनएम के रूप में काम करती थी।
एलाऊ क्षेत्र के ग्राम सगामई निवासी अमुख पुत्र राजेश राजपूत से उसकी जान पहचान हो गई। बाद में दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच दूरी पैदा हो गई। अमुख ने दीपशिखा के पिता रघुवीर से शादी की बात तय कर ली। अमुख के मामा भोगांव के हसरा निवासी संतोष एवं नाना बालिस्टर भी इस शादी में मध्यस्त के रूप में शामिल हो गए। भैंसरोली स्थित मैरिज होम में गोद भराई की रस्म की बात फाइनल हुई। दोनों पक्ष वहां पहुंच गए। इसी बीच दोनों के बीच बात करवाई गई। तय किया गया कि यदि दोनों राजी होंगे तो गोद भराई का कार्यक्रम किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।