बोले मैनपुरी: मैनपुरी के ‘अवध में जाने कब जलेंगे खुशहाली के दीपक
Mainpuri News - मैनपुरी। नगरपालिका का वार्ड 21 अवधनगर सभासद की लोकप्रियता के चलते सभी सुविधाओं से युक्त है।
नगरपालिका का वार्ड 21 अवधनगर सभासद की लोकप्रियता के चलते सभी सुविधाओं से युक्त है। मगर कुछ नगरपालिका कर्मचारियों की लापरवाही के चलते इस पर प्रश्न चिह्न उठ जाता है। वार्ड में बिजली पोलों पर लगे बिजली बॉक्स खुले पड़े हैं।,जिससे करंट आता है। स्टेशन रोड के दोनों तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमण है। इन समस्याओं को लेकर कई बार जिला प्रशासन से मांग की गई। समस्याओं का समाधान भी कराया गया लेकिन कुछ समय बीतने के बाद यह समस्याएं फिर जैसी की तैसी हो गई। वार्ड में आवारा जानवर और बंदरों का भी आतंक बना हुआ है। जिनसे लोग परेशान रहते हैं।
मोहल्ले वासियों ने इन समस्याओं को हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में उठाया। नगरपालिका व प्रशासन से समस्याओं से मुक्ति दिलाने की मांग की। पं द्रह हजार की आबादी वाला अवधनगर वार्ड नगरपालिका के सभी वॉर्डों से अलग है। यहां विकास की सारी सुविधाएं हैं। पूरे वार्ड में सीसी सड़कों का जाल बिछा हुआ है। पानी व्यवस्था के लिए वार्ड में 2 ट्यूबवेल लगे हुए हैं। जो लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी दे रहे हैं। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा वॉर्डों में पानी की किल्लत देखी जाती है। लेकिन वार्ड अवधनगर में इस तरह की कोई समस्या नहीं है। वार्ड में सभासद द्वारा 20 सड़कों का निर्माण कराया गया। जिनसे लोगों को आवागमन में सुविधाएं मिल रही हैं। कुछ सड़कें जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गई हैं। जिनकों भी ठीक कराने का प्रस्ताव सभासद ने नगरपालिका को भेजा है। अगर उन सड़को की जल्द मरम्मत हो जाए तो लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वार्ड में अवधनगर, पंजाबी कालोनी, बैंक कालोनी, कृष्णाकुंज, रामादेवी नगर, हरिदर्शन नगर, सियापुरम, शंकर मिल कालोनी सहित 8 मोहल्ले हैं। जो पूर्ण रूप से विकसित हैं। वार्ड में 2 पार्क हैं। जो पूर्ण रूप से सुविधा युक्त हैं। जहां सुबह-शाम माली पेड़ पौधों की देखभाल कर रहे हैं। वार्ड में सभासद विनय भैया द्वारा ई-लाइब्रेरी स्वीकृत करा दी गई है। जिसकी लागत ढाई करोड़ बताई गई है। ई-लाइब्रेरी बनने से छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी। लाइब्रेरी बनते ही छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और वह अपनी मनपंसद की नौकरी की तैयारी अपने ही शहर में कर सकेंगे। लोगों की मांग हैं जो लाइब्रेरी बनाई जाए वह पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लिए बिल्कुल नि:शुल्क हो। लाइब्रेरी में समय-समय पर विशेषज्ञों को भी भेजा जाए। वार्ड में शुद्धि घर बनवाया गया है। जिससे लोगों को अंतिम संस्कार की क्रिया करने में सहूलियत मिली हैं। एक सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। जो गरीबों के लिए सुविधाजनक है। शौचालय पर 2 कर्मचारी तैनात हैं। जो उसकी देखरेख के साथ साफ सफाई करते हैं। पूरे वार्ड में प्रकाश व्यवस्था की स्थिति बेहतर देखी गई है। रात के समय हर गली रोशन रहती है। जिससे लोगों को आवागमन में कोई दिक्कतें नहीं आती है। सफाई व्यवस्था का हाल भी बढ़िया है। सुबह ही कर्मचारी गलियों में समय से कार्य करते हैं। हर घर से आवाज लगाकर ऑटों वाला कूड़ा लेता है। वार्ड के कई लोगों ने बताया कि अवध नगर ऐसा वार्ड हैं। जहां पेयजल, प्रकाश, सफाई व्यवस्था की बेहतर स्थिति है। अवधनगर में बना पार्क लोगों के मनोरंजन का बढ़िया साधन है। सुबह ही महिलाओं व पुरुषों की भीड़ पार्क में जमा हो जाती है। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां पालिका कर्मियों की अनदेखी के चलते कमियां होती है। ऐसे कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बोले लोग नगरपालिका का वार्ड 21 अवधनगर सबसे विकसित वार्ड है। वार्ड की कुल आबादी 15 हजार है। जिसमें 6200 मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हैं। वार्ड क्षेत्र में पंजाबी कालोनी, बैंक कालोनी, कृष्णा कुंज, हरिदर्शन नगर, सियापुरम आदि क्षेत्र शामिल हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, उसे जल्द पूरा कराया जाएगा। -विनय कुमार, सभासद। अवधनगर वार्ड के सभासद विनय भैया की लोकप्रियता के चलते अन्य कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाता है। वह तीन बार निर्वाचित व एक बार कोई प्रत्याशी न खड़ा होने पर उन्हें प्रशासन द्वारा मनोनीत किया गया। वार्ड में बंदरों की समस्या ज्यादा है, बंदर आए दिन लोगों का सामान छिन लेते हैं। -ईश्वर दयाल अवधनगर वार्ड में पोलों पर लगे बिजली बॉक्सों को वार्ड वासियों ने हटवाए जाने की मांग की है। बरसात के समय इन बॉक्सों में करंट उतर आता है। जिससे कई जानवर चिपक कर मर भी चुके हैं। इन्हें हटाया जाए। नहीं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नगरपालिका को ध्यान देना चाहिए। -संतोष कुमार वार्ड में वर्तमान चेयरमैन निवर्तमान चेयरमैन का आवास है। जहां सफाई व्यवस्था पूरी रहती है। वार्ड में बंदरों का आतंक है। जिससे वार्डवासी परेशान रहते हैं। अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाए। -पीके जैन वार्ड में अधिकांश नाले खुले हैं। इनको बंद कराने की मांग की जा रही है। आवारा जानवर नाले में प्रतिदिन गिर जाते हैं। कभी-कभी राहगीर भी नाले में गिर जाते हैं। इन नालों को जाली रखकर बंद कराया जाए। जिससे कोई दुर्घटना का शिकार न हो। -धीरज कुमार अवधनगर वार्ड में आठ मोहल्ले आते हैं। सभी में विकास संपूर्ण रूप से पूरा है। जहां थोड़ी बहुत कमी मिलती है। वहां सभासद अपने स्तर से उसे खत्म करा देते हैं। वार्ड में कोई समस्या उत्पन्न होने पर वार्डवासी अपने स्तर से स्वयं समाप्त कर लेते हैं। -बृजेश सिंह सुबह होते ही अवधनगर पार्क में एक सैंकड़ा से अधिक महिलाएं व पुरुष अपने आप को स्वस्थ रहने के लिए आते हैं और योगा व व्यायाम करते हैं। पार्क में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है। प्रवेश के लिए एक ही द्वारा खोला गया है। -रामवीर शर्मा वार्ड में सार्वजनिक शौचालय की स्थापना हो चुकी है। आम जनता व गरीब परिवारों के लिए यह सार्वजनिक शौचालय खुला रहता है। यहां सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक कर्मचारी नियुक्त रहता है। जिससे कोई परेशानी नहीं हो रही है। -विनोद कुमार
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।