Cleaning Campaign Launched for Yamuna Ghats Ahead of Ganga Dussehra in Mathura-Vrindavan यमुना में उतरी पोकलेन, गाद की सफाई शुरु, Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsCleaning Campaign Launched for Yamuna Ghats Ahead of Ganga Dussehra in Mathura-Vrindavan

यमुना में उतरी पोकलेन, गाद की सफाई शुरु

Mathura News - गोकुल बैराज से डिस्चार्ज बढ़ाकर कम कराया तीन फीट जलस्तर, एक और पोकलेन आज आएगी

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराTue, 27 May 2025 04:32 AM
share Share
Follow Us on
यमुना में उतरी पोकलेन, गाद की सफाई शुरु

गंगा दशहरा से पूर्व यमुना के घाटों पर तली में जमी गाद को साफ कराने के लिए नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने अभियान शुरु कर दिया गया। इसके लिए पोकलेन मशीन को यमुना में उतार दिया गया है। पोकलेन से गाद बाहर निकाली जा रही है, ताकि महास्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने गंगा दशहरा को देखते हुए सोमवार की दोपहर से यमुना के घाटों पर तली में जमी गाद को निकालने की शुरुआत कर दी। इसके साथ ही क्यूआरटी टीम भी लगायी गयी है, जो घाटों की सफाई व पोकलेन से बची सिल्ट को हटाने का काम करेगी।

बंगाली घाट से पोकलेन मशीन को यमुना में उतारा गया तो लोगों की भीड़ लग गयी। पोकलेन से बंगाली घाट पर तली में जमी गाद को टाने का शुरु किया। यहां भारी मात्रा में गाद जमी हुई थी, जो रेलवे पुल की कोठी से यमुना के फ्लो को टकराने की वजह से यहां जमा हो रही थी। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गोपाल बाबू गर्ग की देखरेख में शुरु हुए इस अभियान में मंगलवार की सुबह तक एक और बड़ी पोकलेन मशीन को यमुना में उतारने का निर्णय लिया गया, ताकि दशहरा से पूर्व यमुना के घाटों की तली को गाद से मुक्त किया जा सके। इस पोकलेन को विश्राम घाट की ओर से यमुना में गाद की सफाई के लिए लगाया जाएगा। गाद निकालने के लिए गोकुल बैराज से यमुना के जल का डिस्चार्ज बढ़ाकर करीब तीन फीट पानी कम किया गया, ताकि पोकलेन से काम करने में आसानी हो सके। इसके साथ ही यमुना के घाटों की सफाई, मरम्मत और रंगाई पुताई का काम भी एक-दो दिन में शुरु कर दिया जाएगा। इसके साथ ही गंगा दशहरा पर यमुना के घाटों व तटीय बाजारों में प्रकाश व्यवस्था व सफाई का काम भी होना है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गोपाल बाबू गर्ग ने बताया कि क्यूआरटी टीम के साथ-साथ यमुना के घाटों पर तैनात कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान शुरु किया जाएगा। गंगा दशहरा से पूर्व यमुना के घाटों को गाद से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष सफाई अभियान शुरु कर दिया गया है। यह काम रात-दिन चलेगा। इसके साथ घाटों की मरम्मत, रंगाई-पुताई आदि का काम कराने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि दशहरा पर तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहे और श्रद्धालु आसानी से यमुना में स्नान कर सकें। इस कार्य की लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी- जग प्रवेश नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा-वृंदावन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।