गोविंदनंद गिरी एवं वीरेंद्र शास्त्री को किया सम्मानित
Mathura News - गोविंदनंद गिरी एवं वीरेंद्र शास्त्री को किया सम्मानित गोविंदनंद गिरी एवं वीरेंद्र शास्त्री को किया सम्मानित गोविंदनंद गिरी एवं वीरेंद्र शास्त्री को कि

सर्व ब्राह्मण सभा वृंदावन की एक बैठक कालिंदी विहार परिक्रमा मार्ग स्थित भागवत सेवा धाम आश्रम में आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन की मजबूती के साथ महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर गोविंदनंद गिरी एवं श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता पंडित वीरेंद्र शर्मा शास्त्री को आध्यात्मिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। संरक्षक सत्यभान शर्मा ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा हमेशा से अध्यात्म, धार्मिकता, सनातन संस्कृति और भक्ति परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन की पक्षधर रही है। समय-समय पर इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करके उन्हें प्रोत्साहित भी करती है। नगर अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान आधुनिकता के समय में अपनी प्राचीन संस्कृति, धर्म परंपराओं और जीवन शैली को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।
इस अवसर पर गिरिराज किशोर तिवारी, मदन गोपाल लाला, भगवान दास शर्मा, हरे कृष्ण भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।